नई दिल्ली भारतीय बाजार में स्कूटर सेगमेंट में (होंडा एक्टिवा) का दबदबा कायम है। होंडा ने पिछले महीने १,०४,४१७ यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में टॉप स्थान हासिल किया। यह संख्या २०२० में इसी अवधि में दर्ज की गई बिक्री के मुकाबले २२.६४ प्रतिशत कम है, जब कंपनी ने १,३४,९७७ यूनिट्स बेचीं थी। हालांकि, एक्टिवा अभी भी इस सेगमेंट की लीडर है और पहले रनर अप (टीवीएस जुपिटर) के साथ एक बड़ा अंतर बनाए हुए है, जिसने पिछले महीने ३८,१४२ यूनिट्स की बिक्री की थी।
इसकी तुलना में, २०२० की इसी अवधि में लगभग समान ३८,४३५ यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। जहां अपने सेगमेंट में ४५.७९ प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है, वहीं की सिर्फ १६.७२ प्रतिशत हिस्सेदारी है। दिलचस्प बात यह है कि होंडा एक्टिवा इस सेगमेंट में १ लाख यूनिट से ज्यादा बिकने वाला इकलौता स्कूटर है।
सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में तीसरा स्थान १२५ (सुजुकी एक्सेस १२५) ने हासिल किया है। सुजुकी एक्सेस १२५ ने दिसंबर २०२० के महीनों में बेची गई ४०,१५४ यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने ३८.८५ प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ २५,३५८ यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पिछले महीने ही कंपनी ने अपने १२५ सीसी स्कूटर रेंज को नए रंगों के साथ पेश करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया स्कूटर १२५ (एवेनिस १२५) भी लॉन्च किया जो कंपनी डीलरशिप में भी पहुंचने लगा है।
सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में चौथे नंबर पर (टीवीएस एनटॉर्क) रहा। पिछले महीने १६,८५९ यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो दिसंबर २०२० में बेची गई २५,६९२ यूनिट्स से ३४.३८ प्रतिशत नीचे थी।
इस सूची में पांचवें स्थान पर (हीरो प्लेजर) आया है। इसने भी दिसंबर २०२१ में बेची गई ९,२०५ यूनिट्स के साथ ५१.७८ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। जबकि २०२० के इसी महीने में हीरो प्लेजर की १९,०९० यूनिट्स की बिक्री हुई थी।