Last Updated at : Tuesday, 23/May/2023 11:57 PM
नई दिल्ली, एक्टर करण कुंद्रा टीवी जगत का काफी नामी चेहरा हैं। उनका नाम इंडस्ट्री के अच्छे एक्टर्स में गिना जाता है। कई टीवी सीरियलों में उन्होंने अहम किरदार निभाया है। बिग बॉस के 15वें सीजन में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके साथ ही वो फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। करण हॉरर स्टोरी, मुबारकां और 1921 जैसी फिल्मों में नजर आए थे। करण कुंद्रा ने कई म्यूजिक वीडियोज और दो वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्होंने हर शो और फिल्म में अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरी हैं।
अगर बात की जाए उनकी असल जिंदगी की तो एक्टर के रियल लुक्स रील लुक से ज्यादा अच्छे होते हैं। असल जिंदगी में एक्टर काफी हॉट लगते हैं। वो चाहें एथनिक पहनें या फिर कूल दिखने के लिए शर्ट और जींस, एक्टर का हर लुक ऐसा होता है, जिससे आप टिप्स ले सकते हैं। आज हम आपको एक्टर के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
एथनिक लुक
एक्टर के एथिक लुक्स काफी बेस्ट होते हैँ। वो किसी भी रंग का आउटफिट कैरी करें, स्मार्ट ही लगते हैं। अगर आप शादी या शादी के किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं, तो इस तरह के एथनिक ट्राई कर सकते हैं।
जंपसूट
एक्टर ने जब जंपसूट में अपनी फोटो शेयर की तो लोगों ने उसे काफी पसंद किया। एक्टर का ये लक काफी कूल है।
को-ऑर्ड सेट
ग्रे रंग के इस को-ऑर्ड सेट में एक्टर का अंदाज काफी अलग सा लग रहा है। इस तरह के आउटफिट पहन कर लड़के बेहद स्टाइलिश दिखते हैं।
टक्सीडो सूट
अगर आप किसी शादी में जा रहे हैं तो इस तरह का टक्सीडो सूट कैरी कर सकते हैं। करण का ये लुक काफी क्लासी लग रहा है। इस लुक के साथ घड़ी पहनना ना भूलें।