'योग शारीरिक और मानसिक हर तरह की समस्याओं का निवारण नेचुरल तरीके से करता है। मोटापे की समस्या से परेशान हों या फिर तनाव ग्रस्त हों, नियमित योगासन करने से दोनों ही परेशानियों का हल निकलता है और असर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं शरीर संबंधी कोई भी रोग हो जैसे कम लंबाई होने पर भी योगासन से काफी हद तक अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं। बच्चे हो या बड़े नियमित योगाभ्यास से लंबे हो सकते हैं। दरअसल मानव शरीर अपने जींस के मुताबिक ही ग्रोथ पाता है।'
'योगाभ्यास से तन और मन दोनों संतुष्ट होता है. भारतीय ऋषि-मुनियों ने योग को सही से जीने का विज्ञान बताया है. योग का अर्थ एकता में भी बांधना है. योग शरीर के सभी अंगों को लाभ पहुंचाता है. योग मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी काम करता है. योग इतना शक्तिशाली और प्रभावी है कि यह बुरी आदतों के प्रभाव को भी उलट देता है. मानसिक, भौतिक, आध्यात्मिक, आत्मिक और शारीरिक सेहत के लिए योग विश्व को दिया हुआ अनमोल उपहार है. नियमित योग करने से सेहत अच्छी रहती है.'
'आहार में गड़बड़ी और तली भुनी चीजों के अधिक सेवन के कारण अपच की समस्या होना सामान्य है। हालांकि अगर आपको लगातार इस तरह की दिक्कत बनी रहती है तो इस बारे में अलर्ट हो जाने की आवश्यकता है। पाचन तंत्र के ठीक तरीके से काम न करने की स्थिति में पेट से संबंधित तमाम तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। भोजन का पाचन आपके मुंह से शुरू होकर पेट और फिर आंतों तक जाता है। भोजन के ब्रेक डाउन के बाद शरीर द्वारा पोषक तत्वों का अवशोषण होता है। '